Homeछत्तीसगढ़Big Breaking : बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर...

Big Breaking : बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या : कांग्रेस नेता को बीच सड़क गोली मारी

 बिलासपुर : CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का वारदात सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने सकरी बायपास के पास कार चालक को रोकर अंधाधुन फायरिंग की। इस फायरिंग में बदमाशों ने एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

raipur times News

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाइपास की तरफ से कहीं जान रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फिर उनके सिर पर गोलियां दाग दीं। घटना के वक्त आस-पास कुच लोग मौजूद थे। मगर वह कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले।

21 साल के लड़के ने की 52 साल की औरत से शादी, बोला- इश्क में उम्र नहीं, दिल देखा जाता,Video वायरल

आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार की शीशें टूट चुके हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read