Homeछत्तीसगढ़Health Tips : बारिश के मौसम में रहना चाहते है एकदम स्वस्थ,...

Health Tips : बारिश के मौसम में रहना चाहते है एकदम स्वस्थ, तो भूलकर भी ना करें ये 8 काम, नहीं तो होगी भारी मुसीबत

रायपुर। Health Tips शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे बारिश का मौसम पसंद नहीं है। बारिश आते ही सभी का मन झूमने लग जाता हैं। लेकिन मॉनसून अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं बारिश के मौसम में सामने आता है।

मौसम में नमी हमारी पाचन क्रिया को कमज़ोर बनाती है, जिससे पेट खराब होने का ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। चलिए बताते हैं वो 8 काम जिसे मॉनसून में नहीं करना चाहिए। Monsoon Health Tips

READ MORE- मौत का लाइव वीडियों : एक पंच और खेल ख़त्म, कैमरे में हुआ कैद ,बॉक्सिंग के दौरान बड़ा हादसा…

1. बारिश के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे में हैवी खाने से परहेज करें। इससे ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकता है।

2. बाहर का पानी भूलकर भी मत पिएं। पानी प्रदूषित हो सकता है। प्रदूषित पानी पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें जॉन्डिस(पीलिया) भी शामिल है।

3. बारिश के मौसम में चाट, पकौड़े और गोल-गप्पे खाने का बहुत मन करता है। लेकिन इस मौसम में मन को कंट्रोल करना चाहिए, क्योंकि इन फूड्स से पेट का इंफेक्शन भी हो सकता है।

READ MORE- छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ मिले इतने नए मरीज, देखिए जिलेवार आंकड़े

4. सॉफ्ट ड्रिंक्स ना पिएं, क्योंकि इसे पेट को पचाने में दिक्कत होती है। जिससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

5. दूध, डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहे हैं या फिर मात्रा कम कर दें। इसे बचाने में पेट को दिक्कत होती है।

6. बाहर के फ्रूट जूस से करें तौबा। दुकान वाले फलों को काटकर रखते हैं जिससे वो दूषित हो जाते हैं। घर पर जूस बनाकर लें।

7. बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों को मत खाएं। क्योंकि पत्तियों में कीड़े लग जाते हैं। कई कीड़े तो ऐसे होते हैं जो उबालने पर भी नहीं मरते हैं और शरीर के अंदर जाकर समस्या पैदा कर सकते हैं।

8. बारिश के मौसम में सी-फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

READ MORE-Shocking News : दुश्मनो को देखतें की मारकर खा जाते है यंहा के लोग, सिर का बना लेते है तकिया, बची हड्डियों से बनाते है आभूषण, देखेँ डराने वाली तस्वीर… 

Monsoon Health Tips -बारिश के मौसम में ऐसे करें देखभाल

 

बारिश के मौसम में हल्का खाना खाएं, खूब पानी पिएं। ग्रीन टी, अदरक की चाय और हर्बल चाय लें। ये आपको मौसमी बीमारियों से बचाता है। करेला, लौकी, मेथी के दाने, नीम को खाएं। ये पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ता है।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श करें। RAIPUR TIMES  इसकी पुष्टि नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read