Homeअजब-गजब /जरा हटके15+ सबसे मजेदार पहेलियाँ उत्तर के साथ हिंदी में ख़ास आपके लिए

15+ सबसे मजेदार पहेलियाँ उत्तर के साथ हिंदी में ख़ास आपके लिए

आपको पहेलियाँ पसंद है ना ?? हमें पता है आपको पसंद है, इसीलिए आप लोगो के लिए हम प्यारे प्यारे पहेलियाँ लेकर आये है। काफी अच्छे अच्छे और सिलेक्टेड पहेलियाँ आपके लिए है। पहेलियाँ सुनने और पढ़ने से आपका मन खुश रहता है और दिमाग का अच्छा खासा एक्सरसाइज हो जाता है। तो आपको क्या करना है पता है ना, आपको इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर से शेयर करना है, पहेलियाँ ही सही आप इसी बहाने अपने दोस्तों को हँसा तो पाओगे।

बोल नहीं पाती हूँ मैं,
और सुन नहीं पाती |
बिना आँखों के हूँ अंधी,
पर सबको राह दिखाती |

उत्तर – पुस्तक

तीन अक्षर का मेरा नाम,
बीच कटे तो रिश्ते का नाम |
आखिरी कटे तो सब खाए,
भारत के तीन तरफ दिखाए |

उत्तर – सागर

शुरू कटे तो कान कहलाऊँ,
बीच कटे तो मन बहलाऊँ |
परिवार की मैं करूँ सुरक्षा
बारिश, आँधी, धूप से रक्षा |

उत्तर – मकान

सोने की वह चीज है,
पर बेचे नहीं सुनार |
मोल तो ज्यादा है नहीं,
बहुत है उसका भार |

उत्तर – चारपाई

अन्त कटे तो कदम रखें, मध्य कटे तो ‘डर’ बन जाऊं।
खुद न चल सकूँ मगर, राही को मंजिल पर पहुंचाऊं।।

उत्तर – डगर

आगे-आगे बहिना आई, पीछे-पीछे भइया।
दाँत निकाले बाबा आए, बुरका ओढ़े मइया।।

उत्तर – भुट्टा

आठ कलाएं उसकी होतीं, शीतल-चंचल, वर्ण धवल।
रातों का राजा है वो, चाहे सरद हो चाहे गरम।।

उत्तर – चन्द्रमा

अचरज बंगला एक बनाया, बाँस न बल्ला बंधन धने।
ऊपर नींव तरे घर छाया, कहे खुसरो घर कैसे बने।।

उत्तर – बयाँ पंछी का घोंसला

आप खोलो तो बोलें, तुम्हारे अंगना डोलें।
बंद कर दो जो आप हमें, तो आप खुद को ही खोलें।।

उत्तर – दरवाज़ा या खिड़की

हिंदी पहेली – वह क्या है जो पति अपनी पत्नी को देता है लेकिन पत्नी अपने पति को नहीं देती है?
उत्तर – सरनेम।

हिंदी पहेली – वह कौन है जो आपकी नाक पर बैठकर आपके कान पकड़ता है?
उत्तर – चश्मा।

हिंदी पहेली – ऐसी कौन सी चीज है जिसके पास पंख नहीं हैं फिर भी उड़ती है?
उत्तर – पतंग।

हिंदी पहेली – वह कौन है जिसकी आपसे कोई दुश्मनी भी नहीं है लेकिन फिर भी वह आपके खून की प्यासी है?
उत्तर – जूँ।

हिंदी पहेली – वह कौन सी चीज है जिसे अगर तोड़ दिया जाए तो तोड़ देने पर भी कोई आवाज नहीं आती है?
उत्तर – वादा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read