Raipur Times

Breaking News

महंगाई की आग : रायपुर में इतने रुपए का मिलेगा 14 किलो का घरेलू सिलेंडर….

RAIPUR TIMES पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस का दाम एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब यह 50 रुपए अधिक कीमत पर मिलेगा। रायपुर में अभी तक 14.2 किलोग्राम domestic cylinder  घरेलू रसोई गैस की कीमत एक हजार 74 रुपए थी। बुधवार से ही नई दर से एक हजार 124 रुपए की कीमत पर सिलेंडर मिलने लगा है। अब से ठीक एक साल पहले यानी जुलाई 2021 में यही सिलेंडर केवल 906 रुपए में उपलब्ध था।

बताया जा रहा है कि पिछले 12 महीनों में रसोई गैस की कीमतों में 218 रुपए का इजाफा हो चुका है। रायपुर के रसोई गैस की कीमतों पर नजर डालें तो जुलाई 2021 में इसकी कीमत 906 रुपए थी। अगस्त में इसमें 25 रुपए की बढोत्तरी की गई। सितंबर में इसकी कीमत में 25 रुपए और जुड़ गए। अक्टूबर 2021 में 15 रुपए का इजाफा हुआ। नवम्बर 2021 से मार्च 2022 तक कीमतें लगभग स्थिर बनी रहीं।

READ MORE- Health : जानिए क्या हैं हरी-लंबी भिंडी ladyfinger के काम कैसे करे इसका इस्तेमाल, क्या है इसके फायदे

अप्रैल 2022 में रसोई गैस domestic cylinder  की कीमतों में 77 रुपए और मई में 53 रुपए का इजाफा किया गया। वहीं अब तक एक सिलेंडर एक हजार 24 रुपए में उपलब्ध था। रायपुर में गैस एजेंसी के संचालक आशीष वाजपेयी ने बताया, आज से एक हजार 124 रुपए में घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर मिलेगा। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। उन्होंने कहा, कंपनियों ने पिछले दो महीनों में लगातार कीमतें बढ़ाई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,