Raipur Times

Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का हुआ निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज…

 RAIPUR TIMES नई दिल्ली : Mulayam Singh Yadav wife passes away : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। साधना गुप्ता फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से कुछ देर पहले ही उनके पति मुलायम सिंह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

पहली पत्नी के निधन के बाद मुलायम सिंह ने साधना को दिया था दूसरी पत्नी का दर्जा

 बता दें कि साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद सपा नेता ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।

READ MORE- RAIPUR BIG BREAKING : अमरनाथ यात्रा में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों के लिए CM बघेल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, इन नंबरों में कॉल कर ले सकते है मदद…

पहले पति से तलाक के बाद मुलायम सिंह के संपर्क में आई थी साधना

Mulayam Singh Yadav wife passes away : साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं। 4 जुलाई 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। इनकी शादी के बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे। इसके बाद साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक

Mulayam Singh Yadav wife passes away :  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, ”पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,