Homeदेशकार-बाइक चलाने वालों के लिए केंद्रीय मंत्री ने कर दिया ये बड़ा...

कार-बाइक चलाने वालों के लिए केंद्रीय मंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर आप रह जाएंगे हैरान….

नई दिल्ली। Nitin Gadkari on Parking Rules : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान हमेशा चौंकाने वाला रहता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हो या फिर इलेक्ट्रीक बाइक-कार को लेकर हमेशा अपने बयान को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वहीं इस बार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने नए ऐलान को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी ये घोषणा सुनकर कार, बाइक और अन्य वाहन चालने वाले लोग दंग रह गए।

यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़िया KBC की हॉट सीट पर…दुर्ग के प्रोफेसर ने KBC में जीते 50 लाख

दरअसल उन्होंने कहा कि यदि कोई सड़क पर गलत तरीके से पार्क किए गए व्हीकल की तस्वीर भेजता है तो उसे 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा। सरकार जल्द ही इस पर कानून बनाएगा। इस अभी विचार किया जा रहा हैं।

लगाया 1000 रुपए का जुर्माना

Nitin Gadkari on Parking Rules : इधर केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर लोग हैरानी जता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे सरकार की कमाई का जरिया भी बता रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने उन लोगों को चेतावनी दी है जो सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क करते हैं। खासकर कार चालने वालों की सबसे ज्यादा लापरवाही सामने आती है। इसकी वजह से हमेशा हादसे का खतरा रहता है। वहीं केंद्र की तरफ से इस तरह के कानून लाए जाने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम और हादसों पर कमी आने की संभावना हैं। नियमों की माने तो सड़क पर गलत तरीके से कार पार्क करने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंःBIG REAKING नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब महागठबंधन के साथ बनाएंगे सरकार

होगा इतने रुपए का फायदा

Nitin Gadkari on Parking Rules : एक कार्यक्रममें पहुंचे केद्रीय मंत्री ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो वाहन खड़ करेगा, उप सपर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं गतत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों की तस्वीर भेजने वालों को 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि मंत्री की ये बातें भले की कुछ लोगों का आश्चर्य लग रहा होगा। लेकिन इससे काफी हद तक हादसो पर लगाम लग जाएगा। वहीं लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read