Homeधर्मMahaShivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर चढ़ाएं 5 तरह के फूल, जानें किस पुष्प...

MahaShivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर चढ़ाएं 5 तरह के फूल, जानें किस पुष्प से पूरा होगा कौन-सा काम?

MahaShivratri 2024: हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। वहीं इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना गया है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने प्रत्येक काम में सफलता पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग फूल अर्पित करने से आपको सफलता प्राप्त होती है. आइए जानते हैं

29 February : 29 फरवरी दिन होगा बेहद खास, बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग…जानें 29 फरवरी क्यों है खास

1. आक का फूल

शिव पुराण के अनुसार अगर आप मोक्ष पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लाल या सफेद आक का फूल अर्पित करें.

raipur times News

2. चमेली का फूल

अगर आप लंबे समय से वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं और खरीद नहीं पा रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चमेली का फूल अर्पित करें, जल्द ही आपको वाहन सुख प्राप्त होगा.

raipur times News

3. अलसी के फूल

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को अलसी का फूल अर्पित करने से स्वयं भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

raipur times News

4. शमी के फूल

भगवान शिव को शमी अति प्रिय है. अगर महाशिवरात्रि के दिन आप शमी के फूल पूजा के समय भोलेनाथ पर अर्पित करते हैं तो आपको शिव शंभू का आशीर्वाद मिलेगा, वहीं शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी

raipur times News.

5. जूही के फूल

अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक तंगी और अन्न से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उसे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर जूही के फूल अर्पित करना चाहिए. इस उपाय से उसके अन्न के भंडार हमेशा भरे रहेंगे और कभी धन की कमी नहीं होगी.

raipur times News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read