Homeछत्तीसगढ़Presidential Election Result LIVE द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले ही गांव...

Presidential Election Result LIVE द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले ही गांव में जश्न का माहौल, 20 हजार लड्डू तैयार…

Presidential Election Result LIVE नई दिल्ली देश को आज 16वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच है। हालांकि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग निश्चित माना जा रही है, लेकिन चुनाव नतीजे शाम 5 बजे बाद घोषित होंगे। इस बीच मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल बन गया है।

भारत को आज अपना 16वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे देऱ शाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी के तौर पर यशवंत सिन्हा के बीच मुख्य मुकाबला था। हालांकि ज्यादा दलों के समर्थन से ये साफ हो गया है कि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। यही वजह है कि ओडिशा स्थिति मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल पहले ही बन गया है। द्रौपदी मुर्मू के गांव में उनकी जीत से पहले ही जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
raipur times News

द्रौपदी मुर्मू के गांव में ऐसे मनाया जाएगा जीत का जश्न

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं। रायरंगपुर के स्थानीय लोगों ने मतगणना के पहले ही मुर्मू की जीत के जश्न की तैयारी कर ली है।
– जीत के ऐलान के बाद बांटे जाएंगे 20 हजार लड्डू
– जनजातीय नृत्य का भी आयोजन किया गया है, जो जीत के बाद प्रस्तुत किया जाएगा
– विजय जुलूस निकालने की भी तैयारी
– मुर्मू की जीत पर आतिशबाजी का भी होगा आयोजन
– गांव के घरों में लाइट लगाई गई हैं और उन्हें फूलों से सजाया गया है
– सड़कों और गलियों को साफ किया गया है
– किसानों ने गुरुवार 21 जुलाई को काम नहीं करने का फैसला लिया है
ग्रामीणों की मानें तो उनके गांव के साथ ही पूरे ओडिशा के लिए गर्व का दिन है। एक आदिवासी महिला पहली बार इस देश के राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए जगह-जगह बैनर भी लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read