HomeदेशPresidential Election Result LIVE: आज देश को मिल सकती है पहली महिला...

Presidential Election Result LIVE: आज देश को मिल सकती है पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, वोटों गिनती शुरू

Presidential Election Result 2022 LIVE: देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा. बीते सोमवार यानी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ था जिसके बाद आज वोटों की गिनती होगी और करीब 4 बजे शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगें. एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना जतायी जा रही है. पार्टी ने द्रौपद की जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें, द्रौपदी मुर्मू आज अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

बताया जा रहा है कि, चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी जनरल पी.सी. मोदी आज मतगणना की निगरानी करेंगे. वहीं, शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. 15 साल पहले आज के दिन 21 जुलाई को देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं. इस पद पर प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जीत हासिल की थी जिसके बाद उन्होंने 25 जुलाई 2007 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

read more-Lucky Finger : ये उंगली वाले होते है बहुत भाग्यशाली, बिना मांगे मिलती है खुशियां, देखें कही आपकी उंगली भी तो नहीं शामिल…

जीत से पहले द्रौपदी का गांव जश्न की तैयारी में जुटा

ओडिशा के रायरंगनगर में द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है. लोगों ने 20 हजार लड्डू बनवाए हैं. इसके अलावा आदिवासी डांस और विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि, उपरबेड़ा गांव की द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है. द्रौपदी की जीत से पहले ही पूरा गांव जश्न मना रहा है. ग्रामीणों ने आज गांव में विजय दिवस मनाने की तैयारी की है वहीं पूरा गांव आज छुट्टी भी मना रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read