Homeदेशहिमाचल प्रदेश में बारिश से हर तरफ तबाही, मंडी-कुल्लू का टूटा संपर्क,...

हिमाचल प्रदेश में बारिश से हर तरफ तबाही, मंडी-कुल्लू का टूटा संपर्क, सैकड़ों पर्यटक रास्ते में फंसे, देखे वीडियो

शिमला। देश में मानसून की एंट्री के बाद कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रही है। देश के कई नदियां ऊफान पर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से भारी बारिश का दौर जारी है। यहां नदी नाले ऊफान पर है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, यहां मंडी जिले में 50 साल पुराना पुल पानी में बह गया। वहीं पर्यटन नगरी कसौल में पार्किंग से 10 गाड़ियां पार्वती नदी में समा गई। यहां भारी बारिश की वजह से खतरनाक तरीके से चारों ओर से नदी से घिरा हुआ है। किसान भवन, कुल्लू में लगभग 20-21 लोग फंसे हुए हैं। वहीं कसोल में फंसे 25 लोगों को बचाया गया है। छरुडू में व्यास नदी के बीच फंसे 9 में 5 लोगों को रेस्कयू कर लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम बचे हुए चार लोगों को बचाने के लिए जुटी हुई है। ग्राउंड रेस्क्यू बहुत मुश्किल है प्रशासन कल सुबह के लिए वायुसेना की मांग कर रहा है।

भारी बारिश की वजह से मनाली से कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंद लगा दी है। कुल्लू में वैष्णो मंदिर के पास चंडीगढ़ मनाली फोरलेन की दो लेन नदी में बह गई हैं। यहां फंसे लोगों के लिए खाने पीने का पूरा व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि मनाली काजा मार्ग को खोलने में 48 घंटे का वक्त लग सकता है। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुल्लू, चंबा और शिमला में 5 लोगों की मौत हुई है। नेशनल हाईवे सहित 700 से अधिक सड़कें बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read