Homeरायपुर RAIPUR खारून नदी में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त, जांच...

 RAIPUR खारून नदी में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस….

 RAIPUR TIMES रायपुर। शाम खारून नदी अकोला एनीकट में एक 35-40 साल की महिला का शव बहते हुये ग्रामवासियों ने देखा था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल उरला थाने की टीम मौके पर गई और शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर महिला की पहचान का प्रयास किया गया, नहीं चलने पर मृतिका का शव अम्बेडकर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया जाकर आस-पास के थानों के अलावा सरहदी जिले में महिला से संबंधित रिपोर्ट का ब्यौरा लिया गया। आज सूचना मिली कि इसी कद काठी की महिला का गुम इंसान रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज किया गया है।

प्रदेश में निकली युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती, अधिक जानकारीयों के लिए यहां देखें

उरला पुलिस के द्वारा संबंधित परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराया गया। जो महिला की पहचान बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 35 वर्ष साकिन गुढ़ियारी के रूप में हुई। मृतिका के परिजनों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि महिला ने डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था। जो अपने दूसरे पति के साथ अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में निवास कर रही थी। दोनों दिनॉंक 20.07.2022 को महादेव घाट में नदी के पास घूमने गये थे। अचानक महिला ने अपने पति के सामने नदी में छलांग लगा दी।

 RAIPUR : पीट-पीटकर युवक की हत्या कर खदान में फेंका शव, एक माह बाद मिला कंकाल..ये थी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पति खुद भी उसे बचाने के लिये पानी कूदा। लेकिन न बचा सकने की स्थिति में डीडीनगर थाने जाकर सूचना दिया। डीडी नगर थाने की पुलिस ने काफी खोजबीन की प्रयास किया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था। मृतिका के पूर्व पति की तीन संताने है। 20 वर्षीय बड़ी लड़की ने बताया कि उसकी मां ने तीनों बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर से विवाह कर लिया था और वे लोग अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में रहने लगे थे। लड़की ने बताया कि मरने से ठीक पहले उसकी मॉं ने फोन पर उससे बिल्कुल सामान्य बातें की थी।

नोट ही नोट : शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, करीबी के घर मिले थे 20 करोड़ रुपए…. ईडी की बड़ी कार्रवाई

वह यह भी बताती है कि पिछले काफी सालों से मृतिका की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। अक्सर भूत प्रेत दिखने की बात करती थी और उल्टा चला करती थी, पर कुछ समय से ठीक-ठाक हालत में थी। उरला पुलिस के द्वारा मर्ग जॉंच पर अन्य तथ्यों के विषय में जॉंच पड़ताल की जा रही है

 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/GW2o9ghwQNg6YfgPmZNgkP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read