Homeछत्तीसगढ़रायपुर मौसम अलर्ट : मानसून हुआ सक्रिय राजधानी सहित प्रदेशभर हो सकती...

रायपुर मौसम अलर्ट : मानसून हुआ सक्रिय राजधानी सहित प्रदेशभर हो सकती है बारिश….

RAIPUR TIMES रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून राज्य के अन्य इलाकों में पहुंच जाएगा। गुरुवार को मॉनसून दुर्ग पहुंचा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दोपहर की गर्मी से भी कुछ राहत मिली है। रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

Read more- इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा छात्र-छात्रा पर भारी, नर्मदा नदी में डुबने से 1 की हुई मौत 2 लापता पढ़िए पूरी ख़बर 

Raipur Weather Alert बसना, बिलाईगढ़ में तीन सेंटीमीटर, दंतेवाड़ा में दो सेमी, मुंगेली, सरायपाली, सारंगढ़ में एक-एक सेमी और अन्य कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.4 डिसे रहा।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

 

- Advertisement -
raipur times
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments