Homeधर्मRaksha Bandhan 2022 : भूल से भी इस समय न बांधे भाई...

Raksha Bandhan 2022 : भूल से भी इस समय न बांधे भाई की कलाई पर राखी, हो सकता है अपशगुन, यहां देखें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त….

Raksha Bandhan 2022 नई दिल्ली।  रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। इन दिन बहने अपने भाई की कलाई राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस पर्व पर भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। बता दें कि हर साल सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है।

दरअसल, इस अशुभ समय में राखी नहीं बांधी जाती है। पैराणिक कथाओं के अनुसार, भद्रा भगवान सूर्य और छाया की पुत्री है। इस दृष्टिकोण से भद्रा शनि देव की बहन हुईं। कहा जाता है कि जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह समस्त सृष्टि को निगलने वाली थीं। साथ ही उसने हवन, यज्ञ और पूजा-पाठ इत्यादि मांगलिक कार्यों में विघ्न उत्पन्न की थीं। इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया है। तो आइए जानते है रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय..

 बारिश का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो जरूर करें इन बेहतरीन जगहों का चयन 

रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन तिथि- 11 अगस्त 2022, गुरुवार

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 11 अगस्त, सुबह 10 बजकर 38 मिनट से

पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 12 अगस्त, सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर

शुभ मुहूर्त- 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

अमृत काल- शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक

 बंद -बंद -बंद छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर आज से अगले 7 दिनों तक बंद, कर्मचारी नही करेंगे काम ये है बड़ी वजह 

रक्षा बंधन 2022 भद्रा काल

रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल की समाप्ति- रात 08 बजकर 51 मिनट पर

रक्षा बंधन के दिन भद्रा पूंछ- 11 अगस्त को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक

रक्षा बंधन भद्रा मुख – शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read