Homeलाइफस्टाइलSkin care : इस मौसम में जरूरी है स्किन केयर,घरेलू सामग्री का...

Skin care : इस मौसम में जरूरी है स्किन केयर,घरेलू सामग्री का इस्तेमाल कर बना सकते हैं फेशियल

प्रेरणा वर्मा RAIPUR TIMES इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी त्वचा का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं।महीने में एक बार फेशियल करने की जरूरत पड़ ही जाती है। यूं तो कई महिलाएं फेशियल करवाने के लिए पार्लर जाने का फैसला करती हैं, लेकिन वहीं कई ऐसी हैं जो घर में नेचुरल चीजों की मदद से अपनी स्किन को निखारना चाहती हैं। दही स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसकी मदद से घर पर फेशियल कर सकते हैं। दही में आप कुछ चीजें मिलाकर फेशियल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप किस तरीके से दही का फेशियल बनाकर लगा सकती हैं-

Skin care is essential in this season, facials can be made using home ingredients क्लिंजिंग-फेशियल का पहला स्टेप क्लिंजिंग होता है। इसे करने के लिए आपको सिर्फ दही की जरूरत होती है। थोड़े से दही को हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं और फिर इससे क्लाकवाइज ओर एंटीक्लाकवाइज मोशन में मसाज करें। अच्छे से मसाज करने के बाद सूती कपड़े की मदद से इसे साफ करें।

READ MORE – धूल मिट्टी जिससे छिप जाता है चेहरे का निखार,जानिए कैसे कर सकते हैं इस समस्या को दूर….

स्क्रबिंग-इसके लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करें। दही फेशियल में स्क्रबिंग करने के लिए आप दही में चावल के आटे को मिलाएं और फिर इस मिश्रण की मदद से 5 से 10 मिनट तक स्क्रब करें और फिर चेहरे को सूती कपड़े से पोछ ले।

मसाज -फेशियल में मसाज काफी जरूरी होती है, ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इसके लिए आप दही में जैतून या बादाम का तेल मिलाएं और फिर इसकी मदद से मसाज करें। मसाज करते समय अपने माइंड और बॉडी को रिलैक्स रखें।

फेस पैक -फेशियल में फेस पैक काफी जरूरी होता है। ये स्किन टाइड करने और पोर्स को क्लोज करने में मदद करता है। दही से पैक बनाने के लिए इसमें कॉफी मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read