Homeछत्तीसगढ़ सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई ! एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए...

 सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई ! एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड भला इससे कैसे चूक सकता है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी शादी की है। इसके बाद खबर आई कि साउथ की अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश भी शादी करने वाले हैं। अब एक और अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और वह हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमें सोनाक्षी की उंगलियों में अंगूठी देखी जा सकती है। फोटोज सामने आने के बाद माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। तस्वीरों में सोनाक्षी बहुत खुश नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने किससे सगाई की है अभी तक उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि अभी तक सोनाक्षी ने उस खुशनसीब इंसान का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- मेरे लिए बड़ा दिन…मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है जो सच हो रहा है…मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था

तस्वीरों में सोनाक्षी उसी शख्स का हाथ पकड़े हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने जैसे ही तस्वीर पोस्ट की फैंस ने सोनाक्षी को बधाई देना शुरू कर दिया। फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वह शख्स कौन है। एक शख्स ने लिखा- बधाई…जल्द ही आपको बड़े दिन पर देखेंगे। वहीं दूसरे ने लिखा- बेहद खूबसूरत। एक और शख्स ने कहा- क्या ये आपकी सगाई की अंगूठी है…क्या आपने सगाई कर ली है…प्लीज बताएं।

- Advertisement -
raipur times
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments