Raipur Times

Breaking News

Dhanteras 2022 : बस कर लें ये काम….धनतेरस के दिन होगी धन की वर्षा ! बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

नई दिल्ली Dhanteras 2022 धनतेरस का त्योहार कई मायनों में बेहद खास होता है। अगर कोई श्रद्धालु सच्चे हृदय से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाता है। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरुरी है कि सही समय और महुर्तू में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा कैसे करें।

धनतेरस के दिन जलाएं दिए

धनतेरस के दिनों दीपों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अपने घर के हर कोने में दिए जलाकर आप मां लक्ष्मी को खुश कर सकते है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन दीपदान करने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

साबुत धनिया होता है शुभ

इस दिन धनिया की काफी मान्यता होती है। मां लक्ष्मी और धन्वंतरी जी को आप सच्चे हृदय से साबुत धनिया अर्पित करें तो आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। अब इस धनिया को घर में किसी जगह मिट्टी में दबा दें। कुछ धनिया को लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें।

Read more –Govardhan puja इस बार दिवाली के दूसरे दिन नहीं बल्कि तीसरे दिन होगी गोवर्धन पूजा, जाने क्या है कारण ?

बताशे का भोग लगाएं

दिवाली के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना और भी लाभदायक होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। मुसीबतों से घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें बताशे का भोग जरूर लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने लगता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,