Raipur Times

Breaking News

आज का राशिफल Today Horoscope 9 जुलाई 2022: आज कन्या समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत पढ़े आज का राशिफल ..

Today Horoscope 9 july  2022

मेष राशि(Aries):

राशि स्वामी मंगल, अपनी राशि पर आ चुका है। चन्द्रमा आज सप्तम भाव में होने से गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

वृष राशि(Taurus):

राशि का स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और राहु मेष राशि का होकर द्वादश भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज के दिन आपको राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। आपके विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन राशि(Gemini): 

आज राशि से पंचम भाव में चन्द्रमा मन संतोष का देने वाला है। प्रथम भाव में बुध से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज के दिन उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।

कर्क राशि(Cancer):

आज राशि स्वामी चन्द्र चतुर्थ भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के दिन आपको शारीरिक और मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। दिन आपका उत्तम रहेगा।

सिंह राशि(Leo):

 तृतीय भाव का चन्द्रमा और नवम घर में मेष राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आपको उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। प्रियजन भेंट संभव है।

 

read more मूर्ति में धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल, भारत का रहस्यमयी मंदिर, जानें चौंकाने वाले रहस्य  गलती से भी देख लिया तो हो जाएगी मौत 

कन्या राशि(Virgo):

द्वितीय भाव में चन्द्रमा शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि कारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखना जरूरी होगा। आज के दिन आपको अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशि(Libra): 

राशि स्वामी शुक्र, वृष राशि का होकर अष्टम भाव में और प्रथम में चंद्रमा के प्रभाव से राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक राशि(Scorpio):

राशि स्वामी भोम के मेष राशि पर होने और द्वादश भाव में चन्द्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज के दिन रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि(Sagittarius): 

देवगुरु मीन राशि पर और चन्द्रमा एकादश प्रमुख त्रिकोण स्थान में चल रहे हैं अतः आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। खान-पान में संयम बरतें। आज के दिन ससुराल पक्ष से आपको लाभ होगा।

मकर राशि(Capricorn):

आपकी राशि से चतुर्थ राहु और राशि का स्वामी शनि द्वितीय स्थान घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ राशि(Aquarius):

आज तृतीय एकादश लाभ में तुला राशि का चन्द्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान में आपको संयम रखने की जरूरत है। आज ससुराल पक्ष से लाभ होगा। किसी प्रकार के झगड़े-विवाद से बचें।

मीन राशि(Pisces):

राशि स्वामी बृहस्पति प्रथम लग्न भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज के दिन आपको राजनैतिक सहयोग प्राप्त होगा। आप स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखना भी जरूरी है, तभी आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

OUR DETAILS

Raipurtimes.in

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,