Homeरायपुरमौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना 3 दिनों तक...

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना 3 दिनों तक राहत के बाद वर्षा योग…..

Weather Alert RAIPUR छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक भारी और अनवरत बरसात से राहत देने के बाद मानसूनी बादल फिर से लौट रहे हैं। बुधवार से एक बार फिर बादलों की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। 25 अगस्त से अगले तीन-चार दिनों के लिए बरसाती गतिविधियां बढ़ेंगी। इस बार भारी बारिश की संभावना कम बन रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून का अधिकतर हिस्सा बीत चुका है। ऐसे में वर्षा गतिविधियां अब ढलान की ओर हैं। इन दो-तीन दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर वर्षा गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। 24 अगस्त से पूरे प्रदेश में बादल बढ़ेंगे। सामान्य वर्षा होगी। 25 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बरसात होने की संभावना बन रही है। इस दौरान अभी भारी बरसात की संभावना कम है।

रायपुर : हो जाएं अलर्ट आज ये रास्तें रहेंगे बंद, देखें रूट मैप 

लेकिन अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होती रहेगी। इसकी वजह से हवा में नमी बनी रहेगी। तापमान भी कम होगा। अगस्त के बाद वर्षा गतिविधियां धीरे-धीरे कम होती जाएंगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त महीने में सामान्य तौर पर औसतन 299 मिलीमीटर मासिक बरसात होती है। राजधानी रायपुर में कम से कम 14 दिनों तक बरसात दर्ज की गई है। महीने के दूसरे सप्ताह से बरसात में व्यवधान शुरू हो जाता है।

रायपुर स्कूल के चाकूबाज स्टूडेंट : एक छात्र बोला-मारकर दिखा, दूसरे ने कहा-यहीं डाल दूंगा और मोजे से चाकू निकालकर  VIDEO

अभी यह सिस्टम बन रहा है

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब का केंद्र, शिवपुरी, बांदा, पटना, बंकोरा, डायमंड हार्बर और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read