HomeदेशWeather Update: प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48...

Weather Update: प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे में मानसून देगा दस्तक

भोपाल।Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार हो रही है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 7 घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक देगा।

प्रदेश के 16 जिलों में भी बारिश का अलर्ट किया गया है। विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, और मंडला जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल में सुबह से बारिश जैसा मौसम है, आसमान पर घने काले बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में अब किसानों के लिए खुशखबरी है लगातार गिर रहे पानी के बाद अब प्रदेश के किसान खरीफ की बुआई में जुट सकते हैं। 2 से 3 दिनों में मानसून प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा ऐसे में यह मौसम फसल बुवाई के लिए अनुकूल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read