Homeछत्तीसगढ़जनप्रतिनिधि सुशील नायक समस्त स्टॉप और तमाम किसानों ...

जनप्रतिनिधि सुशील नायक समस्त स्टॉप और तमाम किसानों की उपस्थिति में धान ख़रीदी का हुआ शुभारंभ

Raipur times बरमकेला। हरिश निराला छत्तीसगढ़ सरकार इस बार 1 नवंबर से किसानों का धान खरीदना शुरू कर दिया है,बता दें कि इस बार प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है उचित समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान की खरीदी सरकार कर रही है पिछली बार किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था जिसे देखते हुए सरकार ने इस बार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नई धान खरीदी केंद्र खोलने का आदेश देते हुए प्रदेश में लगभग 30 से ऊपर धान खरीदी केंद्र खोला गया है,

 

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की धान उचित मूल्य में खरीदने वाली पहली कांग्रेस सरकार है जो की 1 नवंबर से किसानों का धान खरीदी कर रहा है। कृषि उपज मंडी लोधिया में आज धान खरीदी का शुभारंभ हुआ है आपको बता दे की छत्तीसगढ़ सरकार 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान ख़रीदी कर रही है इसी कड़ी में लोधिया धान खरीदी केंद्र में पहले टोकन कृषक नरोत्तम पटेल पिता गौरीशंकर पटेल ने ऑनलाइन ‘टोकन तुंहर हाथ’ एन्ड्रॉयड एप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया और 32 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में दिया।

 

जनप्रतिनिधि सुशील नायक समस्त स्टॉप और तमाम किसान सदस्यों की उपस्थिति में धान खरीदी केंद्र में बांट और तराजू के विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके धान तौलाई कराकर शुभारंभ किया । इस बीच जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी मुकेश महेश धान ख़रीदी केंद्र पहुँच कर जायजा लिया । यह धान खरीदी 31जनवरी 2023तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read