Raipur Times

Breaking News

Aaj Ka Rashifal 24 June 2023: किस्मत साथ देगी, हर काम में आश्चर्यजनक सफलता मिलेगी

Aaj Ka Rashifal 24 June 2023: मेष राशिफल: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा उत्तम है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आज आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे. किसी दोस्त से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

वृषभ राशिफल : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है। विदेश से रिश्ता आ सकता हैं। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल : बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपके रिश्तों में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क राशिफल : शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। अपनों से ही तनाव मिलेगा। उदर विकार या नेत्र विकार की आशंका है। आज आपको किसी भी प्रकार का झूठ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर झगड़े हो सकते हैं।

सिंह राशिफल : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवन साथी के साथ चल रहा पुराना तनाव आज दूर हो जाएगा। पार्टनर के साथ रोमांटीक डिनर पर जा सकते हैं।

कन्या राशिफल : उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज लव पार्टनर से अचानक खुशखबरी मिल सकती है। सोशल साइटस पर आपकी पोस्ट को काफी फायदा मिल सकता हैं. अपने साथी के साथ अपनी फोटो अपडेट करें।

तुला राशिफल : चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में संतुलन लाएगा। साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी कर्मचारियों की तरक्की की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रोग या विरोधी से तनाव मिल सकता है। किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई-झगड़े से आप बचें। आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आज आपको फायदा मिलेगा।

धनु राशिफल : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम विश्वास की नींव पर टिका होता है. आपकी यह अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नैया किनारे लगेगी. हर प्रकार से फायदे का दिन है।

मकर राशिफल : रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। आज आपका मन उदास रहेगा क्योंकि साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में भी नोक-झोक चलती रहेंगी।

कुंभ राशिफल : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपकी खूबसूरती को लोग पसंद करेंगे. आज आप अपने भावनाओं पर काबू रखें। आप अपने साथी पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं।

मीन राशिफल : चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं. लव मैरिज के योग बन रहे हैं। अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं और सगाई के लिए भी दिन शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,