Homeराशिफलइन राशिवालों पर आज बरसेगी शनिदेव की कृपा जाने आज का राशिफल...

इन राशिवालों पर आज बरसेगी शनिदेव की कृपा जाने आज का राशिफल … Aaj Ka Rashifal 29 October

Aaj Ka Rashifal 29 October  मेष- माता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत की अधिकता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में प्रगति के योग हैं। किसी दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है।

वृष – मन शान्त रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सन्तान सुख का लाभ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

मिथुन – संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

कर्क – आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा।

CG : सावधान! सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट किया तो होगी जेल : IG डांगी हुए सख्त, सभी SP को जारी किया आदेश 

सिंह – मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है।

कन्या – संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है।

तुला – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक – मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार का विस्तार होगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु – आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सम्मान बढ़ेगा।

मकर – आत्मविश्वास बहुत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कोई नया कारोबार शुरु हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा।

कुंभ – संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मीन – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read