
CG RAIPUR TIMES दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पति की हरकतों से नाराज पत्नी ने पति की प्रेमिका की ही हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने में जाकर हत्या की बात कबूली और खुद को सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बचेली निवासी 46 वर्षीय सुक्को बाई भास्कर (Sukko Bai Bhaskar) का पति देवा राम भास्कर (Deva Ram Bhaskar) एनएमडीसी में कर्मचारी है
चाकू से सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति देवा राम भास्कर, बचेली NMDC का कर्मचारी है। देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा। लेकिन, पति नहीं माना। उनका रिश्ता और गहरा होता गया
19 साल की मॉडल के साथ कार में बलात्कार, कार में ले जाकर 3 लोगों ने किया गैंग रेप
फिर, पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई शुक्रवार की सुबह मीना मंडावी के घर पहुंच गई। मीना उस वक्त घर पर अकेली थी। सुक्को तय करके आई थी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वो हमला करेगी। इसी के चलते वह चाकू छिपाकर गई थी। घर में दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ। लेकिन, विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दी। बताया जा रहा है कि, उसने वार तब तक किया जब तक उसकी मौत नहीं हुई।
Beetroot: चुकंदर में छिपा है सेहत का खज़ाना,जानिए इसे सेवन करने के फायदे
वहीं आरोपी महिला सुक्को बाई घटना के बाद बचेली थाना आकर पूरी घटना की जानकारी दी और खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले में जांच-कार्रवाई कर रही है।
Leave a Reply