Homeछत्तीसगढ़Akash Sharma : नए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का...

Akash Sharma : नए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का हुआ भव्य स्वागत, सीएम ने खिलाई मिठाई…

RAIPUR TIMES रायपुर। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा (Akash Sharma) का रायपुर के विमानतल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य कलाकारों का कार्यक्रम रखा था। ढोल नगाड़ों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का स्वागत हुआ।

जगह-जगह हुआ स्वागत

इसके बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रायपुर शहर के 12 अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया। किसी ने पगड़ी पहनाई तो किसी ने बूंदी के लड्डू से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को तौला।

raipur times News raipur times News

 

सीएम ने खिलाई मिठाई

राजधानी में स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सीधे मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) से आशीर्वाद प्राप्त किए। उनको विश्वास दिलाया कि संगठन को आगे भी मजबूती के साथ चलाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाश शर्मा को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिए।

Lucky Birds : इन पक्षी जिनका घर आना माना जाता है बेहद शुभ, खुल जाती है किस्मत!

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि यह चुनाव किसी की हार और किसी की जीत नहीं है। यह संगठन की जीत है। इसमें कोई प्रदेश अध्यक्ष बना है तो कोई उपाध्यक्ष। सभी संगठन का हिस्सा है। संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही आने वाले समय में 2023 के विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस द्वारा अहम भूमिका निभाई जाएगी और उसके लिए दिल से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/CJuBeGfw69M6eMZwTy3hUC

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read