Raipur Times

Breaking News

Diwali Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से घर में होगी धन की बारिश! जाने इस बार कब पड़ रहा ये संयोग?

नई दिल्ली। Diwali Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को आ रहा है, जो पूरे दिन और रात भर रहेगा। खास बात यह है कि इस दिन तुला संक्रांति भी है। कहा जाता है कि दिवाली के त्योहार पर लोग इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ मानते हैं।

अगर आप भी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी से नोट कर लें पुष्य नक्षत्र की तारीख, और साथ ही जानें कि ये कब से कब तक रहेगा। एक मीडिया में प्रकाशित पंडित राम गोविंद शास्त्री के कथन के अनुसार हम आपको बताने जा रहे है कि किस राशि वालों को क्या खरीदना शुभ होगा।

राशिवार क्या खरीदना होगा शुभ
मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, सिंह –
Diwali Pushya Nakshatra 2022 शास्त्री के अनुसार मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों को लाल चीजें खरीदना शुभ होगा। इसलिए इस राशि के जातक पुष्य नक्षत्र के दिन सोना और तांबे की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क, तुला और वृष राशि –
कर्क, तुला और वृष राशि के जातकों को सफेद चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI, मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने सरकार को भेजा नाम

कन्या, मिथुन –
Diwali Pushya Nakshatra 2022: ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कन्या और मिथुन राशि के जातकों को सौंदर्य संबंधी चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र –
18 अक्टूबर को सुबह ब्रहृम मुहूर्त में 4ः30 से शुरू होकर
19 अक्टूबर को सुब 7ः11 बजे तक रहेगा।

इसलिए खास मानते हैं पुष्य नक्षत्र
Diwali Pushya Nakshatra 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर ऐसे में यदि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा हो जाए तो यह बेहद शुभ हो जाता है। चूंकि शनि को शक्ति और ऊर्जा का कारका माना जाता है तो वहीं गुरु, ज्ञान और धन के देवता हैं। चूंकि इस साल यह पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन आ रहा है। इस दिन इसी पुष्य नक्षत्र विराजमान शनि और गुरु दोनों एक साथ मकर राशि में विराजमान होंगे।

चूंकि पुष्य नक्षत्र में हिंदू धर्म के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवाद खरीदना शुभ होता है। काम-काज में शुभता बढ़ेगी। बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए। धार्मिक पुस्तके खरीदना भी शुभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,