Homeदेशसरकारी कर्मचारियों को 21 दिन के भीतर मिलेगी बड़ी सौगात, खुद केंद्रीय...

सरकारी कर्मचारियों को 21 दिन के भीतर मिलेगी बड़ी सौगात, खुद केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान…..

नई दिल्लीः Govt will Give Good News सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है, जी हां सरकार ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। आपको ये जानकर और खुशी होगी कि कर्मचारियों को इसके लिए महज 3 सप्ताह का इंतजार करना होगा। कर्मचारियों को सौगात देने का ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया है।

Govt will Give Good News दरअसल केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा ग्रुप ए के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद कर्मचारियों को प्रमोशन दिए जाने का ऐलान कर दिया गया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वह उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और पदोन्नति देने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा।

 बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा का निधन? सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने लगे लोग, जनवरी में हुए थे कोरोना संक्रमित

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रमोशन के प्रोसेस में भी नियमानुसार तेजी लाई जाएगी। क्योंकि अधिकारियों के लिए प्रमोशन के पहले एक साल से लेकर 18 महीने तक ट्रेनिंग का अनिवार्य प्रोविजन है।

जुलाई में 8,000 से अधिक अधिकारियों का प्रमोशन

सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों के लिए यहां से भविष्य की सभी प्रमोशन को सुव्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। 1 जुलाई को 8089 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है, जिसमें से 4,734 केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), 2,966 केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (CSSS) से और 389 केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) से हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read