Homeदिल्लीDelhi News : इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, दिल्ली...

Delhi News : इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था प्लेन….

Delhi News : नई दिल्ली : विमान में बैठे यात्रियों में उस समय हडकंप मच गया, जब उन्होंने खिड़की से इंजन में लगी आग को देखा। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 9:45 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के दौरान आग लग गई। खतरे को भांपते ही पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसमें 184 पैसेंजर थे। सभी सुरक्षित हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी की वजह से चिंगारी दिखाई दीं। विमान के उड़ान भरते समय ही यह घटना सामने आई।

सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ

घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बयान जारी किया गया। इसमें बताया गया कि दिल्ली से बैंगलोर के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके तुरंत बाद पायलट ने टेक ऑफ को रोक दिया। विमान अपने बे में लौट आया। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं।

पैसेंजर ने बनाया वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं। देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती हैं। पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है। फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read