Homeछत्तीसगढ़president election in india : देश के महामहिम पद के लिए मतदान...

president election in india : देश के महामहिम पद के लिए मतदान आज, वोटिंग से पहले द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बड़ी बात

नयी दिल्ली। president election in india :  लगभग 4,800 सांसद और विधायक आज सोमवार को भारत के 15 वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गठबंधन के घटक दलों के सांसदों के साथ बातचीत की। कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के वास्ते उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भाजपा संसदीय दल के नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की रविवार को मॉक ड्रिल की। इसमें मंत्रियों और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल हुए।

president election in india :  सूत्रों ने बताया कि इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी सांसद अपने मत सही तरीके से दें, ताकि सत्तारूढ़ गठबंधन का एक भी मत व्यर्थ न जाए। सूत्रों ने बताया कि इस कवायद में डमी मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया और ऐसी ही कलम का भी उपयोग किया गया जैसी राष्ट्रपति चुनाव में वास्तविक मतदान में इस्तेमाल की जाती है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2022: समुद्र में दिन में दो बार समा जाता है महादेव का यह मंदिर, कार्तिकेय ने बनवाया था शिवालय 

Enthusiasm among tribals :  इस ड्रिल के बाद मुर्मू संसद पहुंचीं, जहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, आरएलजेपी के नेता पशुपति पारस और अन्य ने उन्हें सम्मानित किया। मुर्मू ने रविवार को राजग सांसदों के साथ बातचीत की और राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया।

सूत्रों के अनुसार मुर्मू ने बैठक में कहा, ‘‘मेरे नामांकन से आदिवासियों और महिलाओं में उत्साह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं और वे सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।’’ राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह दस बजे शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read