HomeदेशPresidential Election 2022 :कौन बनेगा राष्ट्रपति? मतों की गिनती आज, द्रौपदी मुर्मू...

Presidential Election 2022 :कौन बनेगा राष्ट्रपति? मतों की गिनती आज, द्रौपदी मुर्मू रेस में आगे….

Presidential Election 2022: आज देश को अपना 15वां राष्ट्रपति (President) मिल जाएगा. 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान के बाद आज 21 जुलाई को गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे संसद भवन (Parliament House) में मतगणना शुरू हो जाएगी. एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA presidential candidate Droupadi Murmu) की इस चुनाव में जीत की संभावना जताई गई है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

आपको बता दें कि आज से 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी. दरअसल 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन देश को प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं थीं. 21 जुलाई 2007 को हुई राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल विजयी रहीं थी. जिसके बाद 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी.

READ MORE- Lucky Finger : ये उंगली वाले होते है बहुत भाग्यशाली, बिना मांगे मिलती है खुशियां, देखें कही आपकी उंगली भी तो नहीं शामिल…

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल थी पहली महिला राष्ट्रपति

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं और 2007-2012 तक अपना कार्यकाल पूरा किया. वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं. जिसके बाद अब एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस चुनाव को जीत कर देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने के साथ ही पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

फिलहाल देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे. सभी राज्यों से मतपत्र संसद भवन लाए जा चुके हैं. चुनाव अधिकारी संसद के कमरा संख्या 63 में मतगणना के लिए तैयार हैं. इस कक्ष में मतपत्रों की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है.

READ MORE- Corona Update : रायपुर में कोरोना ब्लास्ट, मिले इतने नए मरीज प्रदेश में मिले 633, रायपुर जिले से सामने आए सर्वाधिक केस  

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय

चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य सभा के सचिव जनरल पी.सी. मोदी गुरूवार को मतगणना की निगरानी करेंगे, शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. मोदी पहले सांसदों के सभी मतों की गिनती के बाद चुनावी रुझानों के बारे में जानकारी देंगे और फिर 10 राज्यों के वोटों की वर्णानुक्रम में गिनती के बाद फिर से जानकारी शेयर करेंगे.

raipur times News

राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन समेत 31 स्थानों और विधानसभाओं के भीतर 30 केंद्रों पर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान हुआ था. कई राज्यों में मुर्मू के पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ होने की खबरें भी आई थीं. राष्ट्रपति चुनाव में सदस्यों को व्हिप जारी नहीं किया जाता.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read