Homeछत्तीसगढ़मौसम अलर्ट :छत्तीसगढ़ में तीन दिन जमकर हो,सकती है बारिश... मौसम विभाग...

मौसम अलर्ट :छत्तीसगढ़ में तीन दिन जमकर हो,सकती है बारिश… मौसम विभाग का अनुमान गिर सकती है आकाशीय बिजली

RAIPUR TIMES रायपुर मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव के चलते गुरुवार से तीन दिनों तक भारी वर्षा के आसार है। साथ ही गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

Weather Alert: It may rain for three days in Chhattisgarhइधर, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की व मध्यम वर्षा भी हुई।रायपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

READ MORE- Presidential Election 2022 :कौन बनेगा राष्ट्रपति? मतों की गिनती आज, द्रौपदी मुर्मू रेस में आगे 

Weather Alert: It may rain for three days in Chhattisgarhमौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक और उसके बाद पूर्व- दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 1.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read