Raipur Times

Breaking News

देश के हित में मजदूरों का कल्याण बेहद आवश्यक -जायसवाल

RAIPUR TIMES रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने कहा कि देश को सुरक्षित हाथों में ले जाने के लिए और देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी गरीबी और मजदूरों को जिस तरह से आए दिन मौत का सामना करना पड़ा है इसके लिए गहन चिंतन और बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नेतागण आगामी 2 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के कल्याण में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘ फेड्रेसन’ ( इंटक) का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। जहां पर भारत के सभी राज्यों से इंटक ‘फेडरेशन’ के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं कार्यकर्ता गण अपनी उपस्थिति देंगे।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘ फेडरेशन’ (इंटक) महात्मा गांधी जी, जवाहरलाल नेहरु जी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी द्वारा राष्ट्र हित और मजदूर हित के लिए जिस आदर्श को और विचारधारा को लेकर मजदूर संगठन इंटक की स्थापना 3 मई 1947 की थी, उन आदर्शों, उन मूल्यों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘ फेडरेशन’ (इंटक) अपने सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ लेकर और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी नाथ जायसवाल जी के नेतृत्व में असंगठित संगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों कामगारों के लिए अपनी सेवाएं , अपना सहयोग और उनके हक की लड़ाई कर रही है।

संगठन को मजबूत करने एवं देश की माली हवस था जिस तरह से श्रमिकों को ठगा जा रहा है देश में आए दिन गरीबी और नीचे जा रही है उसके देखकर अधिवेशन का आयोजन महाराष्ट्र में किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन (इंटक) आज सोनियाजी, प्रियंका जी,राहुल जी, के आदर्शों को मानते हुए उनके नेतृत्व को स्वीकारते हुए उनके पथ प्रदर्शन और मार्गदर्शन में भारत के प्रत्येक कोने में अपने मजदूर कामगार भाईयो की लड़ाई लड़ रही है । आज जिस तरह सत्ता में बैठी मोदी सरकार मजदूरों के हक को मार रही है, उनका अधिकार उनसे छीन रही है, सरकारी संपत्तियों को बेचकर खत्म कर, नष्ट कर देश के युवाओं को बेरोजगार और मुफलिसी की तरफ धकेल रही है, जिस लड़ाई को लड़ने के लिए, उनका हक दिलवाने के लिए श्री राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ” भारत जोड़ो यात्रा” कर रहे हैं इस लड़ाई को और भी मजबूत करने के लिए हम अपनी तरफ से हर संभव सहयोग और सहायता करने को प्रस्तुत है। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस हमेशा कांग्रेस के पथ चिन्हों और आदर्शो का अनुसरण करती रही थी और करती रहेगी। आज इसी भावना और उद्देश्य को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘फेडरेशन’ (इंटक) महाराष्ट्र की धरती पर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन कर रही है।

इस अधिवेशन में मुख्य रूप से मजदूरों के 44 से चार कोर्ट कानून जो बदला गया उसके लिए प्रस्ताव लाना एवं जिस तरह से मजदूरों को कोरोनावायरस की हुई है जिसमें भारत सरकार द्वारा कोई मुआवजा नगद राशि नहीं दिया गया 2020 में आनन-फानन में लॉकडाउन लगाने से जो करो ना काल में मौतें हुई मजदूरों को उनके परिवार को कोई सरकार द्वारा लाभ नहीं पहुंचाया गया और ना भारत सरकार द्वारा आंकड़ा दिया गया इस कई मुद्दों पर विशेष चर्चा किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले जी कांग्रेसी आईसीसी प्रवक्ता डॉक्टरअजय उपाध्याय एवं कांग्रेस के दादर हवेली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा और अंडमान निकोबार कांग्रेस के चुनाव समिति के चेयरमैन एवं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री जी भास्कर जी और हर अन्य प्रदेशों से आए हुए पदाधिकारियों का जमावड़ा लगेगा और देश के जिस तरह से हर कोने में महंगाई का हाहाकार है गरीबों के लिए मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था ने सरकार द्वारा दी गई

उस पर विशेष चर्चा की जाएगी और मंथन कर कर इस अंधे बहरे सोए हुए सरकार को जगाने का काम और श्रमिकों के हित की रक्षा के लिए शपथ ली जाएगी यह कार्यकारिणी का बैठक देश के हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के विचारों और जिस तरह से देश में भारत जोड़ो यात्रा 3570 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू किए हैं उनके लिए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के कई पदाधिकारी नेता उसमें सम्मिलित है और आने वाले समय में कई राज्यों से हमारे संगठन के लोग सम्मिलित होकर इस यात्रा को सफल बनाएं और देश में गरीब और मजदूरों का संदेश उन के माध्यम से पहुंचाने और बढ़ती हुई बेरोजगारी महंगाई गिरती हुई देश की अर्थव्यवस्था और रुपए का जो मटिया धार हो रहा है उसको बचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कटिबद्ध हैभारत के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के सभी प्रदेश के पदाधिकारी अतिथियों का आगमन महाराष्ट्र में होगा और गहन चिंतन कर कर देश की व्यवस्था पर और देश में बदलाव के लिए मजदूरों तक अपनी बात पहुंचा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए भी प्रस्ताव लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

OUR DETAILS

Raipurtimes.in

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,