Raipur Times

Breaking News

छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग ने दी चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में होगी तेज बारिश…मानसून के जाने के संकेत नहीं…

RAIPUR TIMES आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में जोरदार बारिश शुरु हो गई। बारिश के संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिए थे। सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार दिख रहे है। छत्तीसगढ़ में मानसून का साथ अभी लंबा खिंचेगा। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौटते हुए 11 अक्टूबर तक प्रदेश की सीमाओं के बाहर निकल जाता है। इसकी वजह से इस महीने में औसतन 35.6 मिलीमीटर की औसत बरसात होती है। लेकिन इस बार बरसात पीछे लौटते नहीं दिख रहे हैं। 13 अक्टूबर की सुबह तक प्रदेश में 56 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। यह सामान्य से 64% ज्यादा है।

Diwali Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से घर में होगी धन की बारिश! जाने इस बार कब पड़ रहा ये संयोग?

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा का कहना है, सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन 10 जून होता है। वहीं विदाई 11 अक्टूबर तक। रायपुर में मानसून की विदाई की सामान्य तिथि 9 अक्टूबर मानी जाती है। लेकिन पिछले 10 सालों में ऐसा केवल दो बार देखा गया है। एक बार 2018 में मानसून की वापसी 5 अक्टूबर को हो गई थी।

इस बार भी मानसून के लंबा खिंचने की संभावना बन रही है। रायपुर सहित कई जिलों में गुरुवार को भी मध्यम स्तर की बरसात दर्ज हुई है। आगे भी बरसात जारी रखने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है, मानसून की विदाई रेखा अभी भी उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच तक स्थिर है। पिछले दो दिनों से उसकी स्थिति वहीं बनी है। ऐसे में इसके महीने के आखिर में ही पूरी तरह वापस लौट पाने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,