Homeउत्तरप्रदेशमहिला ने ई-रिक्शा चालक को मारे 15 थप्पड़... सिर्फ इतनी थी बात!...

महिला ने ई-रिक्शा चालक को मारे 15 थप्पड़… सिर्फ इतनी थी बात! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

नोएडा। सेक्टर-110 मार्केट में कार चला रही महिला ने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। कार से ई-रिक्शा के टच होने से नाराज महिला ने करीब डेढ़ मिनट में 15 थप्पड़ जड़ दिए। महिला इतने पर नहीं रुकी। बीच बाजार में ई-रिक्शा चालक का गिरेबान पकड़कर खींचने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद फेज-टू थाना पुलिस ने पीड़ित ई-रिक्शा चालक मिथुन की शिकायत पर आरोपी महिला सेक्टर-110 श्रमिक कुंज निवासी किरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

raipur times News

सेक्टर-82 निवासी मिथुन रोज की तरह शनिवार को ई-रिक्शा लेकर निकला था। सेक्टर-110 मार्केट में ई-रिक्शा किरण सिंह की कार से ई-रिक्शा टच हो गया। इससे नाराज किरण ने उस पर अपना गुस्सा उतारते हुए एक मिनट में 15 थप्पड़ जड़ दिए। उसने महिला से माफी मांगी। लेकिन किरण का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में मिथुन की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Dessert : भोजन के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए मीठा? जानें खाना ही है तो क्या खाएं 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ मामला

महिला द्वारा ई-रिक्शा चालक को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का मामला ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ। दिन भर सुर्खियों में छाए रहे इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। कुछ लोगों ने कहा कि इस मामले में भी श्रीकांत त्यागी के तरह ही महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला का अपराध उतना ही गंभीर है जितना श्रीकांत त्यागी का था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/GW2o9ghwQNg6YfgPmZNgkP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read