HomeदेशMP News : कांग्रेस की यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी-मोदी के...

MP News : कांग्रेस की यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे:राहुल बोले- बुलाओ उन्हें तो भाग गए

MP News मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा bharat Jodo Yatra का आज छठा दिन है। इंदौर के गणपति चौराहे से यात्रा की शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता चल रहे हैं। मॉर्डन चौराहे के पास कुछ युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन युवकों को बुलाओ। इस दौरान दोनों युवक वहां से भाग निकले। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी रुके और कहा- बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग चुके थे

Raipur : बस स्टैंड में यात्रियों को परेशान करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वही निकाला जुलूस 

MP News bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से होते हुए बाणगंगा से होते लवकुश चौराहा जाएगी। लवकुश चौराहे से अरविंदो हॉस्पिटल होते हुए चौराहे से आगे विधायक संजय शुक्ला के फॉर्म हाउस पर लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी।

रायपुर दिल दहला देने वाला हादसा: डंपर की चपेट में आई छात्रा, देखें खौफनाक वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read