Raipur Times

Breaking News

राशिफल : सोमवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव, जाने कैसा रहेगा आपका दिन Horoscope Today 9 January 2023

राशिफल Horoscope Today 9 January 2023 मेष- धर्म के प्रति समर्पण रहेगा। मीठे पदार्थों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्च अधिक होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

वृष राशि – संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। किसी प्रॉपर्टी से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में आशा-निराशा के मिले-जुले भाव रहते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मिथुन- आमदनी में कमी और खर्चे अधिक होंगे. मानसिक परेशानी रहेगी। आत्मनियंत्रित रहें। रोजगार के स्थान में परिवर्तन की संभावनाएं हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। बातचीत में शांत रहें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आशा और निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। संतान को कष्ट होगा।

कर्क- धैर्य रखें। क्रोध और आवेश की अधिकता हो सकती है। भरोसा भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है। ज्यादा उत्साहित न हों। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। दुर्घटना के योग बनते हैं।

सिंह राशि– रहन-सहन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यो से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में सुधार होगा।

READ MORE  Morning Tips: सवेरे उठते ही बस कर लें ये 4 काम, कामयाबी की राह होगी आसान

तुला राशि- किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक राशि- यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता म‍िलेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें।

READ MORE : Raipur : खड़ी कार में आपत्तिजनक स्थिति में मिला प्रेमी जोड़ा पुलिस ने की पूछताछ तो पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास,जाने पूरा मामला

मकर राशि- अनावश्‍यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कुंभ राशि- क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन राशि- स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। संयत रहें। आलस्य अधिक हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,