Raipur Times

Breaking News

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, बिना साबुन-पानी काट दिए 50 साल, कहते थे – अगर नहाऊंगा तो…

तेहरान : ‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ की 94 साल की उम्र में मौत हो गई है। एकांत में रहने वाला शख्स दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद दम तोड़ गया। अमौ हाजी नाम के व्यक्ति ने करीब 50 साल से अधिक समय से पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं किया था। उसे डर था कि यह उसे बीमार बना सकता है। ईरान का यह शख्स देश के दक्षिणी प्रांत फारस में रहता था। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार उसे साफ करने का प्रयास किया लेकिन उसने इनकार कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अमौ हाजी आखिरकार दबाव में आ गया और कुछ महीने पहले उसने नहा लिया। हाजी को ‘दुनिया के सबसे गंदे शख्स’ के रूप में जाना जाता था।

T20 WC 2022: टीम इंडिया को सिडनी में प्रैक्टिस सेशन में परोसी गई ठंडी सैंडविच ,भड़के खिलाड़ियों ने लौटाया खाना

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गया और रविवार को उसकी मौत हो गई। 2014 में तेहरान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हाजी ने बताया था कि उसका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन है और वह एक गड्ढे में ईंटों की बनाई झोपड़ी में रहता था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई साल से न नहाने की वजह से हाजी की त्वचा काली पड़ गई थी। उसके आहार में सिर्फ सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी शामिल था।

Bankey Bihari Temple: वृंदावन बांके बिहारी का मंदिर खुलने का समय बदला , जानें- अब कितने बजे से शुरू होंगे दर्शन

नहाने की बात सुनकर हो जाता था उदास

कई पुरानी तस्वीरों में वह सिगरेट पीते नजर आता है। एक तस्वीर में हाजी चार सिगरेट एक साथ पीते दिखाई दे रहा है। न्यूज एजेंसी ने कहा कि नहाने के प्रयासों या पीने के लिए साफ पानी देने पर वह उदास हो जाता था। रिपोर्ट्स कहती हैं कि सबसे लंबे समय तक न नहाने का रेकॉर्ड हाजी के नाम था लेकिन कुछ लोग इस पर सवाल उठाते हैं। दावा किया जाता है कि साल 2009 में एक भारतीय शख्स को ब्रश किए और नहाए हुए 35 साल हो गए थे। हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ स्पष्ट नहीं है।

 

जानवरों के मल से धूम्रपान की लत world’s dirtiest man dies

तेहरान टाइम्स की मुताबिक, अपनी युवावस्था में कई ‘असफलताओं’ का सामना करने के बाद हाजी ने इस तरह का जीवन जीने का फैसला किया। वह एक वॉर हेलमेट पहनकर रखते थे ताकि वह सर्दी से खुद को बचा सकें। उन्हें ध्रूमपान की बहुत बुरी लत थी। अक्सर वह जंग लगे पाइप के टुकड़ों में जानवरों का मल भरकर उससे ध्रूमपान करते थे। वह कहते भी थे कि नहाने से वह बीमार पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,